{"_id":"67180295b8edbc5e5206bbc4","slug":"netajis-car-collided-with-vehicles-stuck-in-traffic-jam-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128068-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर जाम में फंसे वाहनों से टकराई नेताजी की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर जाम में फंसे वाहनों से टकराई नेताजी की कार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
हाईवे पर जाम में फंसे वाहनों से एक नेता की कार टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। वह दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से पहले ही नेताजी रवाना हो गए। पुलिस ने कार और बस को हटवा कर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया। हालांकि नेताजी प्रदेश सरकार के एक मंत्री बताए जा रहे हैं।
मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे रोडवेज बस और कार मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर बस ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। जिससे कार और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। हाईवे पर जाम लग गया। जाम में फंसे कुछ वाहन जाम से बचने के लिए दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर आ गए। इस बीच एक नेताजी कार से दिल्ली से मुरादाबाद जा रहो थे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी जाम में फंसे एक वाहन से टकरा कर मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। जाम की सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर गए, लेकिन तब तक नेताजी रवाना हो गए थे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर हादसा ग्रस्त रोडवेज बस व कार को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कार व बस के बीच हादसे की जानकारी है। किसी मंत्री के वाहन की हादसे की जानकारी से इनकार किया है।