फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Negligence in government work, accountant suspended

शासकीय कार्यों में बरती लापरवाही, लेखपाल निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Negligence in government work, accountant suspended
शासकीय कार्यों में लापरवाही और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर लेखपाल को एसडीएम सदर ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन की मंशा है कि सरकारी कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। लेकिन इसके बाद भी कुछ कर्मचारी जानबूझकर शासनादेशों की अवहेलना करने में लगे हुए हैं। ऐसे कर्मियों के खिलाफ एसडीएम सदर अनिल कुमार ने सख्त रूख अख्त्यार कर लिया है। इसी क्रम में उन्होंने लेखपाल क्षेत्र जलालपुर घना वर्षा शर्मा द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त आय, जाति, सामान्य निवास प्रमाण पत्रों का समय सीमा के तहत निस्तारण नहीं करने, फसली 1428 के खसरे की पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि न करने, 28 जून से निरंतर अनुपस्थित रहने के चलते निलंबित कर दिया है। एसडीएम सदर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारी और अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। निर्धारित समय में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed