फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Narmu got angry against JE, protested at the station and demanded action

Amroha News: जेई के खिलाफ भड़की नरमू, स्टेशन पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की

Sun, 23 Feb 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Narmu got angry against JE, protested at the station and demanded action
गजरौला। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने जेई (बिजली) के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। उसके खिलाफ धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर कहा कि उसका व्यवहार सही नहीं है। किसी का काम नहीं कर रहा। आपूर्ति बाधित कर देता है। स्टेशन से उसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को नरमू के कर्मचारी रेलवे के बिजली विभाग के जेई अनुज कुमार के खिलाफ स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों की मांग उठाते हुए स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि जेई का व्यवहार सही नहीं है। वह कर्मचारियों के आवास पर जाते हैं और उनकी लाइट काट देते हैं। स्टेशन के अधिकारी के घर में घुस गए थे। उस समय उनकी गर्भवती पत्नी ही घर पर थीं। उन्होंने विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति ठप कर दी। उन पर रिश्वतखोर होने का आरोप लगाया। आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। कर्मचारियों ने कहा कि जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन बार लिख चुके हैं। कर्मचारियों ने जेई को हटाने की मांग की। कहा कि उनको नहीं हटा सकते तो कर्मचारियों को ही हटा दिया जाए। इस मौके पर चरन सिंह, शकील, ओमपाल तुरैहा, युनूस खान, सोनू कुमार, राहुल कुमार, उत्तम कुमार शर्मा, सत्यपाल सिंह, अनिल कुमार, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। जेई का कहना है कि वह कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। जो भी बताएंगे अपने आला अफसरों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed