फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   namaz

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की बकरीद की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
namaz
मंडी धनौरा/बछरायूं। ईद-उल-अजहा के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की। नगर की विभिन्न मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। साथ ही कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए अल्लाह ताला से दुआ की गई। लोगों ने अपनी मान्यताओं के अनुसार पशु की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लाकडाउन की वजह से सड़कें सूनी पड़ी हुई थी। बकरीद के त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा। नगर की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, छोटी मस्जिद, मदरसे वाली मस्जिद आदि में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज अदा की गई। एसडीएम विवेक यादव व सीओ सत्येंद्र सिंह ने मय पुलिस बल के चुचैला कलां, कुआखेड़ा व बछरायूं का निरीक्षण किया। धनौरा में डा. मौहम्मद इस्माइल सैफी, डा. शराफत अली, डा. नबाब अली सैफी, अकबर हुसैन, कलुवा सैफी आदि मौजूद थे। बछरायूं में भी लोगों ने अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन, पूर्व विधायक हाजी शब्बन, पूर्व पालिकाध्यक्ष दानियाल आफंदी व अफसर अली वारसी, सनान आफंदी, खुर्रम चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed