{"_id":"5f207ab38ebc3e638e07887f","slug":"murder-plan-jpnagar-news-mbd357383289","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी सीरियल देखकर रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी सीरियल देखकर रची थी हत्या की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कक्षा आठ से दोनों क्लासमेट थे। दोनों एक ही बेंच पर बैठते थे। कहने को तो दोनों दोस्त थे, लेकिन माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना नागवार गुजरता था। इस बात को आरोपी के मन में वरुण को लेकर नफरत बढ़ती गई। पंद्रह दिन पहले सीआईडी सीरियल देखकर आरोपी ने वरुण की तार से गला घोंटकर हत्या की योजना बना डाली। जिसे सोमवार की शाम अंजाम दे दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक देहात थानाक्षेत्र के गांव बिकनी निवासी वरुण और अंबरपुर निवासी नामजद आरोपी कक्षा आठ से सहपाठी रहे। दोनों अमरोहा नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वर्तमान में दोनों कक्षा 11 के छात्र हैं। क्लास रूम में दोनों एक बेंच पर बैठते थे। लेकिन, अंदर ही अंदर नफरत की चिंगारी सुलग रही थी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वरुण स्कूल में आरोपी की मां और पिता पर आपत्तिजनक कमेंट्स करता था। आरोपी ने खुद ही वरुण को सबक सिखाने की पटकथा लिख डाली। इस बीच दोनों के बीच बराबर मिलना जुलना जारी रहा। करीब पंद्रह दिन पहले आरोपी ने सीआईडी सीरियल देखा था। यह स्टोरी दो बिजनेस पार्टनर के बीच की थी। इसमें एक पार्टनर बिजनेस हड़पने के लिए दूसरे का तार से गला घोटकर हत्या कर देता है। इस स्टोरी ने आरोपी के दिल में दोस्त के प्रति जल रही आग को भड़का दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने वरुण से मोबाइल खरीदा था। जिसे लेकर आरोपी सोमवार को वरुण से मिलने आया था। दोनों के बीच घर के बाहर बात हुई। इसके बाद गांव के बाहर आरोपी ने वरुण की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस आरोपी से और भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
शिकायत को टीचरों ने गंभीरता से नहीं लिया
अमरोहा। मां-बाप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से आहत आरोपी ने वरुण की शिकायत स्कूल में अध्यापकों से की थी। लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद आरोपी ने खुद की वरुण को सबक सिखाने की ठान ली।