{"_id":"58091ee04f1c1bf36e7047c5","slug":"murder-of-women-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, मामला लूट-दहेज हत्या में उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या, मामला लूट-दहेज हत्या में उलझा
अमर उजाला ब्यूरो उझारी/हसनपुर/अमरोहा
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृतका संगीता का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगली थाना इलाके में बुधवार रात सपा नेता की तहेरी भाभी की दहेज के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ससुरालियों ने दहेज हत्या की बात छिपाते हुए लूट के दौरान हत्या की कहानी रच डाली दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एएसपी व एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मामले में सपा नेता व पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमरोहा देहात थाना इलाके के गांव भटपुरा निवासी वीर सिंह ने अपनी बेटी संगीता (25) की शादी करीब तीन साल पहले सैदनगली थाना इलाके के गांव सौंहत निवासी हरवंश पाल के बड़े बेटे हेमराज के साथ की थी। हैसियत के अनुसार वीर सिंह ने शादी में दहेज दिया था, आरोप है कि शुरू से ही संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इस बीच संगीता ने एक बेटी को जन्म भी दिया था।
विज्ञापन
बुधवार शाम को संगीता की सास, देवर व ढाई साल की मासूम मंजुलिका कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात करीब ग्यारह बजे संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पुलिस से ससुरालियों ने दहेज हत्या की बात को छिपाते हुए बदमाशों द्वारा लूट के विरोध पर की गई हत्या की बात बताई। बेटी की गोली मारकर की गई हत्या की बात सुनकर मायके वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सीओ ओमपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। एक-एक कर परिजनों से बारीकी से पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। संगीता के पिता वीर सिंह पुत्र नन्हें की तहरीर पर पति हेमराज पुत्र हरवंश पाल, हरवंश, सपा नेता देशराजपाल पुत्र राम प्रसाद व नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति की निशानदेही पर गांव सौंहत से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया।