{"_id":"589f54bc4f1c1be71737b9d1","slug":"murder-of-woman-in-saidnagali-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में घास लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में घास लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना इलाके के गांव खुशियाल में शुक्रवार देर शाम जंगल में घास लेने गई महिला का एक खेत में शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि, गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया, हालांकि मायके वाले पति पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव खुशियालपुर निवासी जसवीर की पत्नी शीला(37) शुक्रवार दोपहर तीन बजे जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक भी शीला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी। रात करीब दस बजे परिजन गांव वालों के साथ शीला को तलाश करते हुए जंगल पहुंचे तो गांव निवासी शीशपाल के गन्ने के खेत में महिला का शव मिला।
ग्रामीणों ने 100 पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के गले पर चोट के निशान थे। महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मध्यरात्रि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतका शीला के पिता अमर सिंह व मां श्यामवती का कहना है कि पति ने ही शीला की हत्या की है। उधर, मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल महिला के पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। यदि मायके वालों की ओर से तहरीर मिलती है, तो पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से कुछ बात साफ हो पाएगी। सुनील कुमार, रहरा चौकी इंचार्ज