फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
murder
रजबपुर (अमरोहा)। रजबपुर थानाक्षेत्र के जंगल में युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर झूलता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारा, जांच पड़ताल की गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के मदीपुरा गांव के जंगल की है। यहां पर रहने वाले किसान ब्रजेश सिंह गुरुवार सुबह खेत पर गए थे। तभी उनके खेत में खड़े पेड़ के सहारे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी गांव में दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 112 डायल और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। युवक ने पीले रंग के जूते, नीला लोअर और सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों ने युवक के बारे में पूछताछ की। फिर भी उसकी शिनाख्त नहीं हुई। लोगों में चर्चा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed