फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder in amroha

गजरौला में घर में सो रहे शख्स की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
murder in amroha
गजरौला के मोहल्ला नाईपुरा में रामप्रसाद की हत्या के बाद उसकी मां कैलाशो देवी से जानकारी करते इंस? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के नाईपुरा में घर में सो रहे शख्स की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले में अंगोछा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी, पुत्र एवं पुत्रवधू को थाने ले आई। मृतक के एक दामाद पर भी संदेह की सुई घूम रही है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना आया है। वहीं देर शाम गंगाधाम तिगरी में पुलिस अभिरक्षा में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हिरासत में लिए गए पुत्र ने ही मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नगर के मोहल्ला नाईपुरा (बुद्धनगर) में राम प्रसाद सैनी (49) पुत्र हुकुम सिंह अपने घर के निचले हिस्से में अपने ही कमरे में चारपाई पर मृतावस्था में मिले। मृतक की गर्दन पर अंगोछा बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टया रामप्रसाद की गला घोंटकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी गुड्डी रानी, पुत्र शोभित और पुत्रवधू रूबी ने भी उनकी हत्या की आशंका व्यक्त की। रूबी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और सास के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहती है। सुबह लगभग आठ बजे वह नीचे रहने वाले अपने ससुर को चाय देने गई थी। कमरा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर वह भीतर पहुंची तो ससुर को चारपाई पर मृत पड़े थे।
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू को थाने ले आई। वहां आए रिश्तेदारों के साथ ही मृतक की मां कैलाशो देवी ने भी रामप्रसाद की हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने बताया कि मृतक का अपने एक दामाद से विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना आया है। संदिग्ध बताए जा रहे दामाद की सीडीआर खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। मृतक के तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं। सभी का विवाह हो चुका है। देर रात समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने ले लिया संन्यास, पति से रहता था विवाद
गजरौला। थाने में मौजूद मृतक रामप्रसाद की पत्नी गुड्डी रानी ने बताया कि शराब पीने के कारण उनका पति से विवाद रहता था और उन्होंने सन्यास भी ले लिया था। वहीं मृतक की विवाहित पुत्री सोनम और आकांक्षा ने बताया कि पापा नीचे कमरे में अलग रहते थे। मम्मी और भाभी ही उन्हें चाय, खाना आदि दिया करती थीं। गुड्डी रानी ने बताया कि रामप्रसाद शराब के शौकीन थे। उनके कई दोस्तों का भी रात-बेरात घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसको लेकर भी आए दिन विवाद हुआ करता था।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे रामप्रसाद
गजरौला। नेशनल हाईवे किनारे मोहल्ला नाईपुरा (बुद्ध नगर) में रहने वाले हरप्रसाद सैनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। पुलिस एवं परिजनों का कहना है कि मेन हाईवे किनारे उनका दो मंजिला मकान है। इस दो मंजिले मकान में 10 से अधिक किराएदार रहते हैं। बाहर की साइड में दो दुकानें भी हैं। इसके अलावा 10-12 बीघा भूमि भी है। हाल ही में उन्होंने कुछ भूमि भी खरीदी थी। उनकी पत्नी से नहीं बनती थी। उनके बैंक खाते में भी लाखों रुपये हैं। इसी से वह अपना खर्च चलाते थे। किराया पत्नी लिया करती थी।

घटना के वक्त इकलौता पुत्र गया था फैक्टरी
गजरौला। मृतक रामप्रसाद सैनी के पुत्र शोभित सैनी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात आठ बजे एक फैक्टरी में ड्यूटी पर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे वह फैक्टरी में था। इसी दौरान उसकी पत्नी रूबी का फोन आया कि पापा की हत्या हो गई है। फोन सुनते ही वह अवाक रह गया और दौड़कर घर पर आया। उसने अपने पिता की हत्या में अपने ही एक बहनोई पर संदेह व्यक्त किया। बताया कि उसने उसकी छोटी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर विवाह किया था और अब संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed