फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife got husband killed by lover after being obstructed in illegal relationship four arrested in Amroha

अमरोहा : अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 02:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मंडी धनौरा(अमरोहा)
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी धनौरा(अमरोहा) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 16 May 2021 02:03 PM IST
सार

बीती 12 मई को थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठनपुर निवासी जोगेश पुत्र टोडी का रक्तरंजित शव रामगंगा पोषक नहर की तलहटी में पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। शव के पास उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
Wife got husband killed by lover after being obstructed in illegal relationship four arrested in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में श्रमिक की हत्या का खुलासा शनिवार को कर दिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बीती 12 मई को थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठनपुर निवासी जोगेश पुत्र टोडी का रक्तरंजित शव रामगंगा पोषक नहर की तलहटी में पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। शव के पास उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। परिजनों ने पत्नी व एक अन्य के खिलाफ हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। शनिवार को थाने पर सीओ सत्येंद्र कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी के ग्राम चौहड़पुर बगद निवासी काविंद्र के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी पति जोगेेश को हुई तो पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और काविंद्र को अपने घर आने से रोक दिया। इस पर दोनों ने उसको अपनी राह से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन


साजिश के तहत काविंद्र ने थाना बछरायूं के गांव धनौरी खुर्द निवासी अपने दोस्त सोनू व चमन का सहारा लिया। 11 मई को जोगेश को मजदूूूरी के लिए घेरकुंडा गांव बुला लिया था। वहां सभी ने जमकर शराब पी। जोगेश पर नशा हावी होने के बाद आरोपी उसे दिसौरा गांव के निकट रामगंगा पोषक नहर के पास ले आए। वहां उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर घायल कर दिया। चमन उसके गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया। मृत्यु होने पर उसे बाइक समेत पुल से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने काविंद्र, पिंकी, सोनू व चमन को लोहे के पाइप और जोगेश के खून से सनी कमीज समेत गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह, रामनिवास शर्मा, मोनू प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र 15 हजार में ही जोगेश का कत्ल करने को तैयार हो गए सोनू व चमन
मंडी धनौरा। जोगेश की हत्या के लिए काविंद्र के दोस्त सोनू व चमन मात्र 15 हजार रुपये में ही तैयार हो गए थे। दोनों ने काविंद्र से 20 हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन सौदा 15 हजार रुपये में तय हो गया। पांच हजार रुपये की धनराशि बतौर एडवांस दे दिए गए। तीन हजार रुपये चमन ने अपने पास व दो हजार रुपये सोनू को दिए गए। सीओ ने बताया कि एडवांस दिए गए पांच हजार रुपये में कुछ रुपये पिंकी ने काविंद्र को दिए थे।
 

पिंकी के साथ काविंद्र ने कोर्ट मैरिज कर ली थी
मंडी धनौरा। काविंद्र के साथ अवैध संबंधों की जानकारी होने पर जोगेश पिंकी के साथ मारपीट करने लगा था। इसकी जानकारी पिंकी ने काविंद्र को दी थी। बताया जाता है कि काविंद्र व पिंकी ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन इसकी खबर जोगेेश को नहीं लगने दी। पिंकी के बढ़ते दबाव की वजह से उसे जोगेश की हत्या की साजिश रचनी पड़ी।

घटना को दुर्घटना का रूप देना चाहते थे हत्या
मंडी धनौरा। काविंद्र अपनी प्रेमिका पिंकी को पाने के लिए हर हथकंडा अपनाने को तैयार था। उसने चमन व सोनू से जोगेश के मर्डर की योजना बताई। शातिर हत्यारों ने बहुत ही शातिराना तरीके से घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए साजिश रची। साजिश के तहत उसे गला दबाने के बाद रामगंगा पोषक नहर के पुल से बाइक समेत नीचे फेंक दिया ताकि पुलिस व लोगों को जोगेश की मौत दुर्घटना की वजह से होना लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed