फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder case filed against two in the case of death of BJP leader's nephew

Amroha News: भाजपा नेता के भांजे की मौत के मामले में दो पर हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against two in the case of death of BJP leader's nephew
अमरोहा। भाजपा नेता माेमराज सिंह गुर्जर के भांजे गजेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर के सुखवीर सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोमराज सिंह गुर्जर के बहनोई हैं। मोमराज सिंह के बेटे गजेंद्र (32) का शव शनिवार सुबह क्षेत्र पास के ही गांव भूकापूरी के रास्ते में गांगन नदी में उतराता मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप था कि गजेंद्र सिंह को शुक्रवार दोपहर गांव का अमन, कुलदीप, आशीष शर्मा उर्फ भोला अपने घर से बुलाकर ले गए थे। गांगन नदी के पास जाकर कुलदीप व आशीष ने गजेंद्र के कपड़े उतरवाकर उसे पानी में धक्का दे दिया था। गजेंद्र के कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान नदी के पास मिला था। उसकी बाइक भी वहीं पास में खड़ी हुई थी। आशीष ने बताया कि उसने ऐसा करने से मना किया तो हत्यारोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस के अनुसार ढाई साल पहले गजेंद्र की पत्नी डेढ़ साल की बेटी को घर से चली गई थी। तभी से गजेंद्र गुमसुम रहता था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कुलदीप व आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed