{"_id":"5e14cc258ebc3e8812751dda","slug":"murder-attempt-jpnagar-news-mbd3355207166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से गला घोटकर विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से गला घोटकर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न का परिवाद वापस नहीं लेने पर ससुरालियों ने विवाहिता का दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने की कोशिश की। मारपीट और गाली-गलौज की। किसी तरह परिजनों ने विवाहिता को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला थानाक्षेत्र के गांव वारसाबाद निवासी राजवीर सिंह की बेटी चित्रा की शादी दो साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरोला अहमदयार खां निवासी युवक के साथ की थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद ससुरालिया चित्रा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तभी से चित्रा मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया। जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप के मुताबिक मंगलवार को केस में तारीख थी। दोनों पक्ष कचहरी आए हुए थे। विवाहिता के पिता के मुताबिक न्यायालय में पैरवी करने के बाद पति समझौते करने की बात करने लगा। दोनों पक्ष कल्याणुपर बाईपास कलक्ट्रेट के पीछे पहुंच गए। जहां चित्रा पर परिवाद वापस लेने का दबाव बनाया। चित्रा ने इसका विरोध कि तो उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। आरोप है कि हत्या करने के इरादे से दुपट्टे से गला घोट दिया। यह देख विवाहिता के परिजनों ने उसे बमुश्किल बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ देहात थाना पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।