{"_id":"657b5e1439c4c3d1ba0dc446","slug":"municipal-workers-angry-after-case-registered-against-three-employees-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10360-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज होने पर भड़के पालिकाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज होने पर भड़के पालिकाकर्मी
विज्ञापन
गजरौला। फर्जी नाम जुड़वाने के आरोप में पालिका के लेखाकार सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से आक्रोशित स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने पैदल मार्च कर आवाज बुलंद की। नारेबाजी कर लेखाकार पर दबाव बनाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी से मिल कर मामले से अवगत कराने की बात कही। रिपोर्ट खारिज नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
महासंघ के नगर अध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी बृहस्पतिवार की दोपहर अवंतिका पार्क में एकत्र हुए। यहां पालिका के लेखाकार आदेश कुमार, साहुल कौशिक सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर आक्रोश जताया। नारेबाजी कर कहा कि वोट बनाने का काम बीएलओ का है। पालिका का इससे कुछ लेना देना नहीं है। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दबाव में लेने के लिए दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को खारिज कराने की मांग उठाई। डीएम व एसपी से मिल कर अवगत कराया जाएगा कि दबाव में काम नहीं करने पर उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पार्क से पैदल मार्च कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए कर्मचारी पालिका में पहुंचे।
इस मौके पर संघ के प्रदेश महामंत्री आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, इरशाद अली, अजय कुमार, रविंद्र सिंह, जयचंद, महेश कुमार, गौतम, मुनेश, प्रदीप, ओम प्रकाश, सुमित, वंदना, सुनील कुमार, पप्पू सिंह, राम किशन आदि मौजूद रहे।