फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Multipurpose hall will be built for badminton in the stadium, DPR ready

Amroha News: स्टेडियम में बैडमिंटन के लिए बनेगा मल्टीपरपज हॉल, डीपीआर तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall will be built for badminton in the stadium, DPR ready
अमरोहा। एक तरफ जहां करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को सहूलियत नहीं मिल पा रही है, दूसरी ओर वहीं बैडमिंटन के लिए मल्टीपरपज हॉल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए यूपीपीसीएल ने डीपीआर तैयार की है। बैडमिंटन हाल करीब 7:50 करोड़ रुपये लागत से बनेगा।
विज्ञापन

उधर स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए पिच तैयार हो गई है। लेकिन तैयारी कराने के लिए कोच का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि स्टेडियम को अभी तक क्रिकेट कोच नहीं मिला है। मलीखेड़ा स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार के लिए एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों और सांसद कुंवर दानिश अली आगे आए हैं। उन्होंने अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में यह स्टेडियम क्रीड़ा विभाग के सुपुर्द कर दिया था। यहां कुश्ती, हॉकी व एथलेटिक्स कोच की तैनाती कर दी गई है। लेकिन सुविधाओं का अभाव उन पर भारी पड़ रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को तराशने का दावा तो किया जा रहा है। लेकिन स्टेडियम अभी पवेलियन और क्रीड़ा अधिकारी का आवास ही बन सका है। जबकि, बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल कोर्ट, दौड़ के लिए ट्रैक अभी तैयार नहीं हो सका। लेकिन अब बैडमिंटन के लिए बनेगा मल्टीपरपज हॉल बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए यूपीपीसीएल के इंजीनियरों डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। अधिकारियों की माने तो मल्टीपरपज हॉल के निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
स्टेडियम में क्रिकेट पिच बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही क्रिकेट कोच मिल जाएगा। इससे पहले कुश्ती, हॉकी व एथलेटिक्स कोच की तैनाती हो चुकी है। अब स्टेडियम में बैडमिंटन के लिए मल्टीपरपज हॉल बनेगा। इसके लिए यूपीपीसीएल के इंजीनियरों ने डीपीआर तैयार कर ली है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को तैयारी कराई जा रही है। करीब 30 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।
-देशकांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed