{"_id":"58445dd64f1c1bd303a86331","slug":"mr-dm-brother-of-chairman-of-science-and-technology-council-involve-in-incrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! दर्जा राज्यमंत्री का भाई कर रहा दुकानों पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! दर्जा राज्यमंत्री का भाई कर रहा दुकानों पर अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक दर्जा राज्यमंत्री के भाई पर दुकानों पर कब्जे का आरोप लगा है। पीड़ित ने डीएम दफ्तर पहुंच कर मामले की शिकायत की। कहा कि वह तीन दिन से मुरादाबाद अस्पताल में था। इस बीच दर्जा मंत्री के भाई ने उसकी दुकानों पर कब्जा कर लिया। यह सब काम मौका देखकर किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसएचओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर काम रुकवा दिया है। हालांकि यह मामला पुलिस रिश्तेदारों के बीच का ही बता रही है।
कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला हफ्ता बाजार निवासी मोहम्मद मुत्तकी पुत्र मो.अली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी दुकानों पर सिराज अब्बास पुत्र सैय्यद हैदर अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मैं तीन दिन से मुरादाबाद शुभम हॉस्पिटल मुरादाबाद में था, जबकि मेरे पीछे ही उन्होंने यह काम किया है। मेरी जमीन का खसरा नंबर 2176/3 रकबा .028 हेक्टेयर है। शनिवार को मेरे भाई ने थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
मौखिक तौर पर कहा कि सिराज प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन जावेद आब्दी का भाई है। इसलिए हर कोई अपने हाथ खींच रहा है। बहरहाल जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने मामले को संजीदगी से लिया है और एचएसओ नौगावां सादात को कहा है कि देखें, इनकी दुकानों पर कोई अवैध कब्जा न होने पाए। जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पूछताछ करने के बाद उसने फिलहाल दुकानों पर हो रहे कार्य को रुकवा दिया है।