फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali remains in the news for his sarcasm on BJP government.

Amroha News: भाजपा सरकार पर कटाक्ष को लेकर चर्चाओं में रहते हैं सांसद दानिश अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
MP Danish Ali remains in the news for his sarcasm on BJP government.
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली त्वरित प्रतिक्रियाओं के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। संसद से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट तक भाजपा और सरकार पर कटाक्ष का कोई मौका नहीं छोड़ते। यही वजह है कि दानिश अली भी अमरोहा में भाजपाइयों के निशाने पर रहते हैं। हालांकि वह संसद में जन समस्याओं को प्रमुखता से रखने वाले सांसदों में से एक है।
विज्ञापन

अमरोहा में इसी वर्ष 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया था जब भाजपाइयों द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय के नारे का बसपा सांसद दानिश अली ने विरोध किया था। सांसद दानिश अली ने नारों के बीच कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है न की भाजपा पार्टी का। इसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ था। इतना ही नहीं भाजपा के गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक कमल मलिक ने कई बार सांसद दानिश अली को घेरने का प्रयास किया था। अमरोहा में 2019 में दानिश अली ने गठबंधन से चुनाव लड़ा और भाजपा के पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को हराकर संसद पहुंचे थे।
विज्ञापन

------------------
देवगौड़ा से भी है नजदीकी
कुंवर दानिश का जन्म 10 अप्रैल 1975 को हुआ था। वह हापुड़ के गांव भंडा पट्टी के रहने वाले हैं। ये गांव गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। दानिश अली ने बीएससी (आनर्स), एमए (पॉलिटिकल साइंस) की पढ़ाई की है। दानिश अली की गिनती पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के करीबियों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहे थे अपशब्द
सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र में विभिन्न चर्चाओं के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर बहस हुई थी। लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर जब चर्चा हो रही थी तो भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर हंगामा हो गया था। बिधूड़ी ने कहा कि पीएम को क्रेडिट देना ही होगा, क्योंकि उन्होंने काम किया है। इस बीच सांसद दानिश की आवाज सुनते ही बिधूड़ी भड़क गए और बहुत कुछ कह डाला था।

--------------
...मैं शुक्रगुजार रहूंगा
मैं बहन मायावती जी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मुझे टिकट दे कर लोकसभा का सदस्य बनने में मदद की। बहन जी ने मुझे बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव उनका असीम स्नेह और समर्थन मिला। उनका आज का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है और कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। इस बात की गवाह मेरे अमरोहा क्षेत्र की जनता है। मैंने सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध जरूर किया है और करता रहूंगा। चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की लूट के खिलाफ भी मैंने आवाज उठाई है और उठाता रहूंगा। यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने ये जुर्म किया है, और में इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। मैं अमरोहा की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं की आप की सेवा में हमेशा हाजिर रहूंगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed