फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP and commissioner's car wrongly sent to overtake jail

सांसद व कमिश्नर की कार गलत तरीके से ओवरटेक करने वाले भेजे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
MP and commissioner's car wrongly sent to overtake jail
अमरोहा। रविवार को रजबपुर थाना क्षेत्र में सांसद व कमिश्नर की कार को गलत तरीके से ओवरटेक करने के मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को सांसद कुंवर दानिश अली और कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह अपनी-अपनी कारों में मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर रजबपुर के नजदीक पीछे से आई कार ने कई बार दोनों की कारों को गलत तरीके से ओवरटेक किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने टोल प्लाजा पर कार सवारों को पकड़ लिया था। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक का कहना है कि पकड़े गए ललित व प्रकाश सिंह निवासी गांव मंगूरा सेक्टर-66 नोएडा, विमलेश कुमार निवासी गोविंदापुरा जनपद सीतापुर, शोभित निवासी गांव रघुनाथपुर सेक्टर 22 नोएडा तथा शिवम निवासी जनता पैलेस सेक्टर-71 नोएडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी रामपुर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया तो सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed