{"_id":"672007e791240399de0ae414","slug":"move-towards-traditional-organic-farming-family-income-will-increase-along-with-health-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-128384-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परंपरागत जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं, स्वास्थ्य के साथ बढ़ेगी परिवार की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परंपरागत जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं, स्वास्थ्य के साथ बढ़ेगी परिवार की आय
विज्ञापन
अमरोहा।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओम प्रकाश गोला ने कहा कि परंपरागत जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। यह अवश्य ही आपके परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
सोमवार को विकास भवन परिसर में कृषि विभाग की ओर से स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे योजना के तहत प्राकृतिक खेती, किसान मेला एवं जैविक उत्पाद हाट की शुरुआत हुई तथा रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद के जो उन्नतिशील किसान परंपरागत जैविक खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे हैं, वे जनपद के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। परंपरागत जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। कहा कि यह अवश्य ही आपके परिवार की इनकम बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि परंपरागत जैविक खेती करके मिट्टी के स्वास्थ्य को सुधारना है और आशीर्वाद लेना है। जमीन से लगाव कर मिट्टी के स्वास्थ्य की भी चिंता करें। मिट्टी जितना हमसे लेगी उससे दुगना हमें लाभ देगी। मृदा के सुधार के लिए जैविक और परंपरागत खेती करें। कहा कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में इसकी मांग है। इससे उनकी इनकम भी बढ़ेगी। कहा कि जैविक खेती करेंगे तो हम लोग स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप, उप निदेशक कृषि राम प्रवेश, जिला कृषि अधिकारी बबलू आदि मौजूद रहे।