फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother Brahmacharini was worshiped on the second day

दूसरे दिन हुई माता ब्रह्मचारिणी की पूजा..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini was worshiped on the second day
अमरोहा। माता भगवती के दूसरे स्वरूप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिर और घरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचाना शुरू हो गया। वैदिक अनुष्ठान संग माता का शृृंगार और पूजा की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया। जबकि भक्तों ने घरों में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। बाबा गंगानाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। भगवती दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। ब्रह्म का अर्थ है, तपस्या, तप का आचरण करने वाली भगवती। जिस कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है। वेदस्तत्वंतपो ब्रह्म, वेद, तत्व और ताप अर्थ है। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बायें हाथ में कमंडल रहता है। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा और साधना करने से कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है। ऐसा भक्त इसलिए करते हैं ताकि उनका जीवन सफल हो सके। अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed