{"_id":"68489aaf1f834380e00512d2","slug":"more-than-ten-peoples-mobile-phones-were-hacked-and-obscene-photos-were-sent-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141563-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दस से ज्यादा लोगों के मोबाइल हैक कर भेजे अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दस से ज्यादा लोगों के मोबाइल हैक कर भेजे अश्लील फोटो
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
हैकरों ने मंगलवार को धनौरा के कई लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके नंबर से अश्लील फोटो व वीडियो दूसरे लोगों के नंबर पर भेज दिए। कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भी अश्लील फोटो भेजे गए। लोगों को अपने नंबर व ग्रुप में अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली तो हलचल मच गई।
मंगलवार सुबह एक व्यापारिक व्हाट्सएप ग्रुप में नगर के ही एक व्यापारी के मोबाइल नंबर से कई अश्लील फोटो व वीडियो भेजे गए। कुछ देर तक लोगों ने समझा कि व्यापारी ने गलती से इनको अपलोड कर दिया है। ग्रुप में शामिल कुछ लोगों ने फोन कर व्यापारी को इसकी जानकारी दी। तो उन्होंने कई भी फोटो व पोस्ट अपलोड न करने की बात कही।
इस पर ग्रुप एडमिन से फोटो व वीडियो को डिलीट कराया गया। इस दौरान कई और लोगों के नंबर से वही फोटो दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए जाने लगे। एक जानकार ने बताया कि कुछ लोगों के फोन पर एपीके फाइल भेजी गई थी। उस फाइल को ओपन करते ही उनका फोन हैक हो गया। लोगों ने इस फाइल को नहीं खोलने की अपील के मैसेज ग्रुप में भेजने शुरू कर दिए। दिन भर इस एपीके फाइल की ही चर्चा रही।