फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than 20 Kanwariyas injured in accidents

Amroha News: अलग-अलग सड़क हादसों में 20 से अधिक कांवड़िये घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
More than 20 Kanwariyas injured in accidents
अमरोहा। नेशनल हाईवे जीरो ट्रैफिक करने के बाद भी रविवार की रात अलग-अलग सड़क हादसों में 20 से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। किसी की बाइक फिसल गई तो कोई टायर फटकर गिरने से चोटिल हो गया। अधिकांश घायल कांवड़िये मुरादाबाद के रहने वाले हैं। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा प्रशासन ने रविवार की शाम से नेशनल हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया था। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। केवल कांवड़िये चल रहे थे। बावजूद इसके बेतरतीब ढंग से बाइकों को दौड़ने की वजह से हादसे हुए। कई जगह बाइक आपस में टकरा गईं तो कहीं बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण फिसल कर गिरने से भी कांवड़िये घायल हो गए। अलग-अलग हादसों में रामपुर जनपद के गांव भूनापुर निवासी अमन घायल हो गया।
विज्ञापन

जबकि, मुरादाबाद सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक के रहने वाले मोनू, बंगला गांव के रहने वाले लकी, कुनाल, मूंढा की मिलक के रहने वाले राधे, अमरोहा के ताड़ी खाना निवासी मुकेश, मुरादाबाद के कांशीराम कॉलोनी निवासी विशाल, अंकित, हरथला थानाक्षेत्र के आनंद बक्शी निवासी अश्वनी, कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले रवींद्र, सूर्य नगर के रहने वाले प्रियांशु, लाइन पर के रहने वाले सूर्य, मूंढापांडे के रहने वाले विकास, सूर्य नगर के रहने वाले बॉबी, मूंढापांडे के रहने वाले अभिषेक, लोकेश और सिविल लाइन के रहने वाले वीरपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने भी जोया सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed