{"_id":"5ecec6c68ebc3e9056108734","slug":"monkey-attack-jpnagar-news-mbd35058412","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले में दूसरी मंजिल से गिरे अधिवक्ता, दोनों पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले में दूसरी मंजिल से गिरे अधिवक्ता, दोनों पैर टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बंदरों के झुंड ने अधिवक्ता के बेटे पर हमला करने की कोशिश की। बचाव में आए अधिवक्ता पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह दूसरी मंजिल से गिर गए। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर और कूल्हे में फ्रेक्चर हो गए। अधिवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुबोध कॉलोनी का है। यहां पर पुराने आरटीओ ऑफिस के पास दलपत सिंह का परिवार रहता है। दलपत सिंह जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। बुधवार की सुबह बंदरों के झुंड ने उनके बेटे पर हमला करने का प्रयास किया। तभी बचाव में आए अधिवक्ता दलपत सिंह बंदरों को भगाने छत पर चले गए। छत पर काफी बंदर थे, तभी कुछ बंदर ने दलपत सिंह को पीछे से धक्का दे दिया। इससे वह दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी दोनों टांगें टूट गईं और एक तरफ का कूल्हा भी फ्रेक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर घनी आबादी की ओर अपना रुख कर रहे हैं। वह खूंखार और उग्र हो गए हैं।