{"_id":"6a4d49936d198cd2ed02c905","slug":"molestation-of-four-female-engineering-college-students-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-167681-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंजीनियरिंग कॉलेज की चार छात्राओं से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंजीनियरिंग कॉलेज की चार छात्राओं से छेड़खानी
Wed, 08 Jul 2026 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दो युवकों ने चार छात्राओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं के फोन करने के करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डरी सहमी छात्राओं ने दुकान में घुसकर खुद को बचाया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं मंगलवार शाम करीब पांचबजे कॉलेज से घर लौट रही थीं। वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने पहुंची थीं। आरोप है कि इस दौरान दो युवक आए। उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिससे छात्राएं सहम गईं और जान बचाने के लिए मोबाइल मरम्मत करने वाले की दुकान में घुस गईं। उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे छात्राएं सहम गईं। उन्होंने यूपी-112 को फोन किया। डायल 112 पुलिसकर्मियों के साथ थाना पुलिसकर्मी मौके पर गए। छात्राओं से जानकारी ली। पुलिस छात्राओं को थाने में लेकर आई। उधर जानकारी होने पर छात्राओं के परिजन भी आ गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।