फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश, 19 पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
moharram
नौगांवा सादात में मोहर्रम जुलूस निकालने की कोशिश के बाद कस्बे में भ्रमण करते सीओ-इंस्पेक्टर। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात(अमरोहा)। कोरोना महामारी में प्रतिबंध के बाद भी नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकाले की कोशिश की गई। खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को आता देखकर अजादारों में भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में अलम-ताजियों को लेकर तितर-बितर हो गए। पुलिस की सतर्कता से बिगड़ते हालातों को संभाला गया। बाद में पुलिस ने कस्बे में पैदल भ्रमण किया। अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने शिया इमाम से बात की और मस्जिद से अनाउंस कराकर घरों में मोहर्रम मनाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर और नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस बड़ी तादाद में निकले जाते थे। जुलूस में शामिल होने के लिए विदेशों से भी अजादार आते थे। लेकिन, इस बाद कोरोना काल के चलते सभी सामूहिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा है। किसी भी समुदाय को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके शुक्रवार को नौगांवा सादात में कुछ लोगों ने मोहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश की। दो दर्जन से अधिक अजादार अलम और ताजिए लेकर सड़क पर आ गए। जुलूस निकाले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर अजादारों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में अजादार ताजिए और अलम लेकर तितर-बितर हो गए। पुलिस ने सड़क पर खड़े लोगों पर लाठी पटक कर खदेड़ दिया। पुलिस की सतर्कता के चलते माहौल खराब बिगड़ने से बाल-बाल बचा। बाद में सीओ सिटी दिनेश कुमार यादव और इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया। अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों अफसर शिया जामा मस्जिद पहुंचे। यहां इमाम से बाद कर मस्जिद में अनाउंस कराकर घरों में मोहर्रम मनाने की नसीहत दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन, महामारी अधिनियम और माहौल खराब करने की कोशिश में 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शाहरजा शाही, मोहम्मद हैदर, फैय्याज, समर अब्बास, नूरी, शहजाद, शानू, पन्ना सहित नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed