फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   body will be exhumed from grave on orders of magistrate, murder case has been registered

Amroha News: मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकाला जाएगा शव, साले समेत छह पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 14 Dec 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Dec 2024 02:08 AM IST
सार

असमोली निवासी युवक की माैत मामले में परिजनों ने उसके साले समेत छह पर हत्या का केस दर्ज करवाया है। अब पुलिस उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन
body will be exhumed from grave on orders of magistrate, murder case has been registered
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदिग्ध हालात में असमोली निवासी मोहम्मद नबी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने उसके साले समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस शनिवार को मोहम्मद नबी के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन


इसके लिए पुलिस को मजिस्ट्रेट की अनुमति मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव में सुबराती के बेटे मोहम्मद नबी की क्षेत्र के गांव असगरीपुर में थी।
विज्ञापन


आरोप है कि 27 अगस्त की रात नौ बजे मोहम्मद नबी को उसका साला बिलाल बाइक से ओबरी गांव में चेहल्लुम का मेला दिखाने गया था। मोहम्मद नबी वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। सुबराती ने दूसरे बेटे नूर हसन को नबी को तलाशने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह रजबपुर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मोहम्मद नबी मृत अवस्था में हाईवे किनारे पड़ा था। परिजन मोहम्मद नबी के शव को रजबपुर थाना ले आए और पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो मोहम्मद नबी का साला बिलाल, तालिब, मुकीम, सलीम, जुबेर और बिलालपथ असमोली का रहने वाला फरमान मोहम्मद नबी को बाइक पर बैठकर गजरौला की ओर ले जाते दिखाई दिए।

यह सभी मोहम्मद नबी के साले हैं। इसके बाद रजबपुर में ढाबे का सीसीटीवी फुटेज देखा तो मोहम्मद नबी और उसके साले कुछ खाते-पीते नजर आए। इस दौरान होटल के पास एक फोन मिला, जिसमें एक वीडियो पाई गई।

वीडियो में बिलाल अन्य लोगों से यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि जल्दी करो मुर्गे को जल्दी ठिकाने लगाना है। आरोप है कि परिजनों ने हत्या का शक जताया तो पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया। साथ ही जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

लिहाजा परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मामले में डीआईजी के आदेश पर आठ अक्तूबर को बिलाल, तालिब, मुकीम, सलीम, जुबेर, फरमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शनिवार को मृतक मोहम्मद नबी के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, मजिस्ट्रेट से इसकी अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed