फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mobile phone stolen from colleagues in factory, employee arrested with 10 sets

फैक्टरी में साथियों के ही चुरा लिए मोबाइल फोन, 10 सेट के साथ कर्मचारी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone stolen from colleagues in factory, employee arrested with 10 sets
डिडौली पुलिस की गिरफ्त में फोन चोरी करने वाला आरोपी। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली(अमरोहा)। एक कर्मचारी ने फैक्टरी से अपने ही साथियों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दस एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद फोनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 23 अगस्त को ऑफिस से मल्टीमीडिया फोन चोरी हो गया था। उनकी तहरीर पर डिडौली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर इंस्पेक्टर मोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। इस पर साइबर सेल टीम भी काम कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर मिलक गौसपुर चौराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनी के 10 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अमित निवासी नांद नौर माफी थाना मंडी धनौरा बताया। एसपी के मुताबिक बरामद फोनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी ने कई फोन फैक्टरी में रहने वाले कर्मचारियों के चोरी किए थे। कुछ दिन पहले ही उसने फैक्टरी से नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल वह चोरी के मोबाइलों को बेचने की कोशिश में लगा हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed