फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA Tarara called upon the farmers to do farming using natural methods

Amroha News: विधायक तरारा ने किया किसानों से प्राकृतिक विधि से खेती करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
MLA Tarara called upon the farmers to do farming using natural methods
गजरौला। किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने पर धनौरा विधायक राजीव तरारा ने किसानों को श्रीअन्न, उड़द के मिनी किट व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करते हुए उनसे प्राकृतिक विधि से खेती करने का आह्वान किया। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखने के साथ ही किसान सम्मान उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का पूरे विश्व में मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री किसानों के सच्चे हमदर्द हैं। इसी कारण वह प्राकृतिक विधि से खेती पर जोर दे रहे हैं। मोटे अनाज पर उनका खासा जोर है। विधायक ने कहा कि खेतों में रासायनिक दवाइयों व खाद के इस्तेमाल से ही तमाम गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने प्राकृतिक विधि से खेती करने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ अश्विनी मिश्र, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शीशपाल सिंह, डॉ. अमित तोमर, डॉ. हादी हुसैन खान, डॉ. प्राची पटेल, डॉ. आरपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि आदि मौजूद रहे। उधर ब्लॉक सभागार में भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव देखा गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, नोडल अधिकारी पायल सक्सेना, अंग्रिश कुमार, विपिन कुमार, सुनील गुप्ता, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed