फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mission Shakti means making women aware of rights: SP

मिशन शक्ति मतलब महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना : एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti means making women aware of rights: SP
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जबकि, ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है, जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों का निसंकोच उपयोग करें।
विज्ञापन

वह मंगलवार को जेएस हिंदू पीजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया है। मुख्यमंत्री ले दो अप्रैल से मिशन शक्ति अभियान को महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को स्वाबलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। महिला जागरूकता, दक्षता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जबकि ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। आपने इस अवसर पर त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 1076, 112 का उपयोग निसंकोच करें और पुलिस की सहायता लें। सीओ सदर विजय सिंह राणा ने कहा कि महिला सशक्तिरण से समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। प्रबंध समिति के मंत्री योगेश कुमार जैन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और शिक्षा समय की मांग है। प्राचार्य डॉ वीर वीरेंद्र ने कहा कि आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान डॉ सविता, डॉ पीयूष शर्मा, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ मयंक अरोड़ा, डॉ नवनीत विश्नोई, डॉ मनीष टंडन, डॉ अमित भटनागर, डॉ आभा सिंह, डॉ ज्योति, डॉ पूजा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed