फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Misdeed a woman by calling her to a hotel

Amroha News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सीएचओ को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Misdeed
a woman by calling her to a hotel
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सीएचओ को होटल में खाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसकी वीडियो बना ली। जिसके वायरल करने की धमकी देकर प्रयागराज में ले जाकर आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी कर ली। उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) है। वह गजरौला ब्लॉक के एक गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत है। उसने रजबपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर नहरी निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि दिसंबर 2022 में उसकी सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती हुई। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच बात होने लगी थी। आरोप है कि 18 अप्रैल को उसके दोस्त ने उसे हाईवे किनारे होटल में खाना खाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना ली और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद 28 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने कहा कि सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ जवान बताया था।
विज्ञापन

पीड़िता की बहन की पढ़ाई बंद कराने की भी धमकी दी थी। 10 मई की रात आरोपी उसे ट्रेन से प्रयागराज हाईकोर्ट ले गया। उसके फोटो खिंचवाए और वकीलों से मिलकर जबरन कोर्ट मैरिज करा दी। इसके बाद आर्य समाज मंदिर में ले जाकर जबरन उसकी मांग में सिंदूर लगाकर गले में माला डाल कर फोटो खिंचवाए। कहा कि वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करा सकती, क्योंकि कोर्ट मैरिज की है। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर आई और परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed