{"_id":"6124ebf8d8576b00271bcbae","slug":"miscreants-running-away-after-looting-ear-rings-on-a-moving-bike-mardani-woman-travell-and-caught-two-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बनी मर्दानी: अमरोहा में दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी, दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बनी मर्दानी: अमरोहा में दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी, दो को पकड़ा
Tue, 24 Aug 2021 06:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:24 PM IST
सार
महिला ने शोर मचा दिया और बाइक से उतरकर अकेले ही भाग रहे बाइक पर सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला के भिड़ते ही बदमाश घबरा गए और उनकी बाइक गिर गई। महिला ने बदमाशों से मुकाबला किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाईवे पर दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से महिला भिड़ गई। महिला ने बदमाशों से जमकर मुकाबला लिया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। इस दौरान एकत्र लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
यह घटना अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सिरसा गढ़ पंडकी गांव में राजीव कुमार का परिवार रहता है। मंगलवार को राजीव अपनी पत्नी गोरा और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली से आगे एक कॉलेज के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के कानों से कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचा दिया और बाइक से उतरकर अकेले ही भाग रहे बाइक पर सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला के भिड़ते ही बदमाश घबरा गए और उनकी बाइक गिर गई। महिला ने बदमाशों से मुकाबला किया। बदमाशों से छीनाझपटी और खींचतान में महिला घायल हो गई। इस दौरान महिला की बेटी भी घायल हो गई। महिला के साथ मारपीट कर बदमाश भागने लगे। तभी लोगों की भीड़ ने दौड़कर बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
बाद में बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों बदमाश चौधरपुर के निवासी है। पीड़िता से तहरीर लेकर लूट की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है।