फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Miscreants looted tempo and cash by becoming a passenger, assaulted the driver

Amroha: यात्री बनकर बदमाशों ने लूटा टेंपो व नगदी, चालक से की मारपीट

Fri, 30 Sep 2022 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 Sep 2022 01:44 PM IST
सार

आरोप है कि यहां यात्री बन कर बैठे तीन बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और जेब में रखा मोबाइल, 15,000 रुपये की नगदी और टेंपो लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश आदमपुर की दिशा में फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants looted tempo and cash by becoming a passenger, assaulted the driver
घायल चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर से टेंपो किराए पर करके दो बदमाश आदमपुर थाना क्षेत्र में टेंपो ले आए। यहां चालक से मारपीट करते हुए 15 हजार रुपये, मोबाइल और टेंपो लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जनपद बदायूं के जुनावाई थाना क्षेत्र के गांव पथरिया निवासी आबिद टेंपो चालक है। आबिद जुनावाई से गुन्नौर के बीच टेंपो चलाता है। आबिद के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम को गुन्नौर चौराहे पर तीन युवक यात्री बनकर मिले। उन्होंने संभल के कस्बा गवां तक टेंपो किराए पर ले जाने की बात की। 500 रुपये किराया तय हुआ। देर रात गवां पहुंचने पर आरोपियों ने आदमपुर मोड़ तक टेंपो ले जाने की बात की और किराए में 200 रुपये बढ़ाकर दे देंगे। इस पर टेंपो चालक आदमपुर मोड़ तक आ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां यात्री बन कर बैठे तीन बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखा मोबाइल, 15,000 रुपये की नगदी और टेंपो लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश आदमपुर की दिशा में फरार हो गए। उनके साथ एक युवक और था। जो पहले से ही घटनास्थल पर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। वह भी टेंपो के पीछे पीछे चला गया। मारपीट में घायल टेंपो चालक के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। आदमपुर थाना अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस तरह की की कोई घटना संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed