फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minor's driving proved costly, old man died in a bike accident

Amroha News: नाबालिग की ड्राइविंग पड़ी भारी, बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Minor's driving proved costly, old man died in a bike accident
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भाई से मिलने आई विरमो देवी (65) की सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक 11 साल का एक बालक चला रहा था। जबकि, उसके पीछे 10 वर्षीय उसका दोस्त बैठा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों बालकों को पकड़ लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को साथ ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माता-पिता की लापरवाही एक वृद्ध महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का 11 साल का बेटा मौज मस्ती करने के लिए पिता की बाइक लेकर सड़क पर आ गया। बाइक पर उसने अपना एक हमउम्र दोस्त बिठा लिया। दोनों बाइक से धनौरा की ओर आ रहे थे। इस समय बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गांवड़ी पनियाला निवासी विरमो देवी पत्नी श्याम सिंह सड़क पार कर रहीं थीं। बालक से बाइक की गति नियंत्रित नहीं हो पाई और उसकी टक्कर विरमो देवी से हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विरमो देवी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वृद्धा के टक्कर लगते ही दोनों बालक बाइक सहित नीचे गिर गए। ग्रामीणों ने दोनों बालकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed