फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   minister vijay kashyap meeting

बजट खर्च करने में मानक का पालन करें विभाग, वरना कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
minister vijay kashyap meeting
अमरोहा कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक में मौजूद माननीय और अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। प्रभारी मंत्री विजय कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के 272.27 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। विभागाध्यक्षों से योजना के बारे में जानकारी ली गई। बजट खर्च करने में मानक का पालन करने का निर्देश मिला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को दोपहर 12.20 बजे से जिला योजना समिति की बैठक शुरू हुई। प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। उनसे प्रस्ताव भी लें ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि परियोजना के उद्घाटन पर जनप्रतिनिधियों को जरूर बुलाएं। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने गन्ना भुगतान में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा स्टेडियम निर्माण की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जताई। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि पानी दूषित हो रही है। इसके चलते आने वाले कल में और दिक्कत हो सकती है। विधायक राजीव तरारा ने बिजलीघर और आईटीआई बिल्डिंग के लिए जमीन नहीं मिलने पर हैरत जताई। विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि विकास कार्यों को गति दी जाएगी। प्रस्तावित बजट का सही तरीके से खर्च किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ प्रहलाद सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, ओमप्रकाश गोला आदि रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की हिदायत के बावजूद कुर्सी पर जमे रहें
अमरोहा। जिला योजना समिति की बैठक में कई गैर सदस्य भी शामिल रहे। लगभग चार घंटे तक चली बैठक में कुर्सी पर आराम से बैठे रहे। शुरुआत में परिचय सत्र के दौरान एक व्यक्ति की जुबान लड़खड़ा गई। दरअसल उनकी पत्नी सदस्य हैं। किसी तरह उन्होंने परिचय दिया। इसके बाद कुर्सी पर बैठ गए। उनके अलावा भाजपा के कई वर्तमान पदाधिकारी भी बैठे रहे। हालांकि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने गैर सदस्यों को सभागार से बाहर जाने की हिदायत दी। बावजूद इसके यह लोग कुर्सी पर जमे रहे। साथ ही इन लोगों ने लंच भी आराम से किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिला गन्ना अधिकारी को लगाई फटकार
अमरोहा। गन्ना समिति की सड़कों के चयन के मामले में जिला गन्ना अधिकारी जवाब नहीं दे सके। कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने प्रस्ताव के बारे में पूछा। उन्होंने विभाग के नियमों को बताने की कोशिश की। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को नागवार गुजरी। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह को फटकार लगाई। इस बीच प्रभारी मंत्री विजय कश्यप का तेवर तीखे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेना जरूरी है। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रचार प्रसार कैसे किया, उप कृषि निदेशक के पास जवाब नहीं
अमरोहा। गन्ना बीज के लिए 30 लाख रुपये के बजट पर विधायकों ने हैरत जताई। उन्होंने पूछा प्रचार प्रसार के लिए क्या किया गया था। उप कृषि निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों में होर्डिंग लगे हैं। यह सुनने के बाद विधायकों ने नाराजगी जताई। प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed