फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Minister of State for Secondary Education Gulab Devi stuck to his statement

Amroha: मंत्री गुलाब देवी बोलीं, 'जो देश का राजा होता है वह भगवान का प्रतिनिधि होता है'

Sat, 29 Oct 2022 10:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Oct 2022 10:43 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के प्रतिनिधि हैं। सनातन संस्कृति राजा को भगवान का दर्जा भी देती है। ऐसे में प्रधानमंत्री को भगवान के प्रतिनिधि के रूप में संबोधित करना गलत नहीं है।

विज्ञापन
Minister of State for Secondary Education Gulab Devi stuck to his statement
गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का रूप बताने वाली माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी एक बार फिर अपने बयान पर मजबूती से खड़ी दिखाई दीं। उन्होंने संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन व्यक्ति बयान दे रहा है, हम इस पर नहीं जाना चाहते। हमारी संस्कृति सनातन की है। हम वृक्ष में भी भगवान को देखते हैं। गोमाता में भी भगवान को देखते हैं। कण-कण में हम भगवान के दर्शन करते हैं तो क्या जो हमारे देश का राजा है हम उसे भगवान का प्रतिनिधि नहीं मान सकते। जो भी राजा होता है वह भगवान का प्रतिनिधि होता है। भगवान का रूप होता है। क्योंकि वह जनता का पालन करता है।

विज्ञापन


वह शनिवार की सुबह अमरोहा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के प्रतिनिधि हैं। सनातन संस्कृति राजा को भगवान का दर्जा भी देती है। ऐसे में प्रधानमंत्री को भगवान के प्रतिनिधि के रूप में संबोधित करना गलत नहीं है। इस दौरान राज्यमंत्री विपक्ष और विरोधियों की आलोचना से बेफिक्र दिखीं। कहा कि वह अपने बयान और उसके साथ जुड़े तथ्यों पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed