{"_id":"6557c40f288cad2973070d87","slug":"minister-in-charge-gave-instructions-for-special-arrangements-for-cleanliness-in-the-fair-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-8849-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रभारी मंत्री ने दिए मेले में सफाई के विशेष इंतजाम के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रभारी मंत्री ने दिए मेले में सफाई के विशेष इंतजाम के निर्देश
विज्ञापन
गजरौला। प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने तिगरी गंगा मेला स्थल पर जिले के अधिकारियों की बैठक में मेले में सफाई, स्वास्थ्य के विशेष इंतजाम के निर्देश दिए। डीएम व एसपी को निर्देश दिए कि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। बैठक के बाद मेले का भ्रमण कर तैयारियां अधूरी पाई जाने पर जल्द पूर्ण करने को कहा।
शुक्रवार की शाम प्रभारी मंत्री तिगरी मेला स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने तिगरी मेले की तैयारियों में लगे विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्राचीन समय से लगता आ रहा तिगरी गंगा मेला ऐतिहासिक है। मेले को साफ सुथरा बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इस तरह के इंतजाम किए जाएं कि कहीं पर गंदगी न दिखाई दे। पर्याप्त संख्या में शौचालय बनाने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
सीएमओ को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सर्दी और बढ़ेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे भटकना न पड़े। मेले में अस्पताल बनाने के साथ ही एंबुलेंस लगाने को कहा। प्रभारी मंत्री गंगा किनारे घूमे। इस दौरान बाढ़ खंड के अफसरों को निर्देश दिए कि जल की गहराई वाले स्थलों की बैरिकेडिंग कर दी जाए। डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह काे निर्देश दिए कि मेले में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके पर ललित तंवर, उदय गिरि गोस्वामी व जिले के अधिकारी-कर्मचार मौजूद रहे।