फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Milk and cheese adulterated, 16 people fined Rs 5.50 lakh

Amroha News: सरसों तेल, शहद, दूध और पनीर तक मिलावटी, 16 लोगों पर 5.50 लाख का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Milk and cheese adulterated, 16 people fined Rs 5.50 lakh
अमरोहा। मिलावट खोरों ने दूध, पनीर ही नहीं सरसों के तेल और शहद को भी नहीं बख्शा। इसमें भी मिलावट कर सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। पाम ऑयल मिलाकर नकली सरसों का तेल तैयार किया जा रहा है। जांच में दूध, सरसों का तेल, शहद एवं पनीर तक मिलावटी पाए गए हैं। नमूने फेल होने के बाद दायर परिवाद के बाद एडीएम कोर्ट ने 16 मामलों में साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले सालों में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कराई थी। जांच में नमूने फेल होने के बाद विभाग द्वारा एडीएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। रजबपुर के पतेई भूड़ निवासी गीतेश कुमार शर्मा का गाय का दूध, अमरोहा के मोहल्ला नौगजा निवासी राजू का सफेद रसगुल्ला, सिकंदरपुर के पीली सरसों का तेल, अमरोहा देहात के मेहम्दी की मड़ैया निवासी दिनेश कुमार के दूध, हसनपुर के बाबनखेड़ी के नसीर की चमचम, भगवानपुर निवासी शादाब अली, बसेड़ा तगा निवासी फिदा हुसैन एवं बीबड़ा खुर्द निवासी सुधीर कुमार का सरसों का तेल, न्यू नेशनल डेयरी गजरौला व हसनपुर के मनौटा निवासी प्रशांत चौहान का दूध, हसनपुर के चकौरी के ठाकुर सिंह के लाइसेंस नहीं होने पर, सैदनगली के उझारी निवासी रामपाल सिंह की बर्फी, रजबपुर के तसीहा निवासी मुकेश का शहद, जनपद हापुड़ के मीरा की रेती निवासी शान मोहम्मद का पनीर, बछरायूं के इस्लामनगर निवासी आसिफ के लाइसेंस न होने एवं बावनखेड़ी निवासी नफीस अहमद के दूध में मिलावट पाए जाने पर सभी पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

------------------

ऐसे करें पहचान-


सरसों के तेल की ऐसे करें पहचान
सरसों के तेल में हाइड्रोक्लोरिक एसिड नीचे साफ दिखता है और इसमें किसी भी तरह का रंग बदलता नहीं होता है तो ये शुद्ध तेल है, जबकि अगर मिलावटी तेल होगा तो इससे हाइड्रोक्लोरिक एसिड के रंग में परिवर्तन दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मिलावटी घी की ऐसे करें पहचान

एक कटोरी में एक चम्मच घी लें। उसमें थोड़ा सा नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाकर उसे 20 मिनट तक छोड़ दें। अगर घी में कोई कलर नहीं दिखता है, तो समझो वह शुद्ध है।
---
मिलावटी दूध की ऐसे करें पहचान

दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए गरम दूध में नींबू का रस डाल दें। अगर शुद्ध दूध होगा तो उसका पनीर बन जाएगा। नकली होने पर दूध का पनीर नहीं बनेगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed