{"_id":"65bc1b0b7cb24805ed09ca06","slug":"mercury-rolled-from-the-downpour-people-trembled-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-113112-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कांपे लोग
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में अचानक करवट बदल ली है। बुधवार को आसमान में छाए काले बादल रात भर झमाझम बरसे। बर्फीली हवाओं के बीच बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 था। 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि बारिश के बाद कोहरा गायब हो गया। बृहस्पतिवार को भी बारिश की हल्की-हल्की फुहारें गिरती रहीं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी।
पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतराव चढ़ा देखा गया है। दोपहर में अच्छी धूप खिली तो सुबह-शाम ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार को दोपहर में मौसम खुशनुमा रहा। इसके बाद अचानक बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन रात को करीब 11 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। पूरी रात बारिश होती रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी हल्की-हल्की फुहारें पड़ती रहीं। सड़कों पर कीचड़ बन गई। करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चली लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। बूंदाबांदी के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात भर में करीब 10 से 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिली। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि बारिश के बाद ठंड और बढ़ाने की आशंका है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बारिश के आते ही चली गई बिजली
अमरोहा। बुधवार की रात झमाझम बारिश के शुरू होते ही बिजली गायब हो गई। रात भर बिजली नहीं आने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को परेशानी हुई। गीजर वगैरह नहीं चलने के कारण ठंडे पानी में नहाना मुश्किल हो गया। अधिकांश लोग और बच्चे बिना नहाए ऑफिस और स्कूल पहुंचे। उसके बाद बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली आती-जाती रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गेहूं के लिए आसमान से बरसा सोना
बारिश गेहूं की फसल के लिए मुफीद साबित हुई। जबकि मटर और मसूर की फसल के लिए नुकसानदायक रहेगी। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। मटर, सरसों और मसूर की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।