{"_id":"6366b1756460c24230510af5","slug":"member-s-husband-dies-in-road-accident-in-hardoi-jpnagar-news-mbd4464203194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के पति की हरदोई में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के पति की हरदोई में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

अमरोहा। लखनऊ से लौटते समय अमरोहा के सभासद के पति की हरदोई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने हरदोई के लिए रवाना हो गए।
अमरोहा नगर के मोहल्ला मेहंदी सराय वासुदेव नगर में स्वास्थ्य विभाग में बाबू चंद्रसेन का परिवार रहता है। उनके बेटे सारस्वत सागर (32) जमीनों की खरीद-फरोख्त करते थे। जबकि वह भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उनकी पत्नी पूजा राठौर वार्ड 11 से सभासद हैं। परिजनों के मुताबिक सारस्वत सागर अपने कुछ दोस्तों के साथ चार दिन पहले लखनऊ गए थे। शनिवार को वह कार में सवार होकर अमरोहा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में सारस्वत सागर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके अन्य साथी भी घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही सारस्वत सागर के परिजन हरदोई के लिए रवाना हो गए। सभासद पति की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।