फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting with cdo and pd

सीडीओ-पीडी मिले मौजूद, बाकी अधिकारी गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
meeting with cdo and pd
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने बुधवार सुबह विकास भवन में छापा मार दिया। डीएम के औचक निरीक्षण में सीडीओ और पीडी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी अनुपस्थित मिले। अधिकतर कार्यालयों में ताले पड़े थे। यह देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने गैर हाजिर सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की नसीहत दी है। डीएम के निरीक्षण के बाद कर्मचारियों के में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिलाधिकारी उमेश मिश्र सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां सीडीओ प्रह्लाद सिंह और परियोजना निदेशक उपस्थित मिले। इसके अलावा विकास भवन अधिकतर कार्यालयों में ताला लटका मिला। अधिकारी और कर्मचारी सभी अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों की कार्यशैली देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे से 11:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठ कर जन शिकायतें सुनेंगे। समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जल्द ही जनपद के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि यहीं स्थिति रही तो कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी विभाग का कोई भी अधिकारी नियमित रूप से जनता की शिकायतें नहीं सुनता है तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे। कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का अंबार लगा है। जिम्मेदार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हर हॉल में अपने कार्यालय पहुंचना होगा। दफ्तरों के चक्कर काटने वाले फरियादियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed