फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting of ramlila cometi

दूसरी बार भी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने विशाल, शार्दुल महामंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
meeting of ramlila cometi
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। जिसमें वर्ष 2021 में होने वाली रामलीला के संदर्भ में चर्चा की गई। सबसे पहले श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल ने वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद वार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा की गई। जिसमें श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के संरक्षक रविराज सरन ने अच्छे कार्य करने की बात करने का हवाला देते हुए पुरानी कमेटी को बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया। जिसका सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। इसलिए 2021 के लिए श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी का अध्यक्ष विशाल गोयल, कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल और शार्दुल अग्रवाल को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक रमेश चंद गोयल एडवोकेट और रमेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन कोविड-19 के अंतर्गत जारी की जाएगी उसका पालन करते हुए रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अरविंद कुमार अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, राजीव आर्य, सुनील कुमार गुप्ता, राजीव लोचन, नीरज गुप्ता, संजीव सैनी, हरिनारायण रघुवंशी, पंडित नाथूराम शर्मा, अमित रस्तोगी, गौरव गोयल, संजीव अग्रवाल, प्रेम नारायण रघुवंशी, संजीव रघुवंशी, डॉ आनंद, प्रवीण अग्रवाल, अभय आर्य, सुमित सरन, अनुज गोयल, अमित अग्रवाल सर्राफ, मनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed