{"_id":"68586175b81d7d579004de67","slug":"mechanic-arrested-for-installing-stolen-engine-in-van-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142297-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वैन में चोरी का इंजन लगाता मिस्त्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वैन में चोरी का इंजन लगाता मिस्त्री गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
पुलिस ने इको वैन में चोरी का इंजन लगाते समय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो इको वैन और एक चोरी का इंजन बरामद किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। रहरा थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी के इंजन को वैन में फिट करने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और रहरा थानाक्षेत्र के गांव चचौरा निवासी आरोपी अजय को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद वैन का इंजन 2022 में दिल्ली के थाना नरेला से चोरी हुआ था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस गिरोह का हिस्सा है या अकेला ही इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था।