{"_id":"64ab19acefc98e27aa032f15","slug":"mcdonalds-pasting-notice-in-gajraula-informed-about-non-use-of-tomatoes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-786-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में मैकडॉनल्ड ने नोटिस चस्पा कर टमाटर का उपयोग न होने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में मैकडॉनल्ड ने नोटिस चस्पा कर टमाटर का उपयोग न होने की दी जानकारी
विज्ञापन
अमरोहा। इन दिनों टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह है कि बाजार में टमाटर की कीमतें 160 रुपये तक किलो तक पहुंच गई हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है, लेकिन अब इसका असर नामचीन रेस्टोरेंट व होटलों पर भी पड़ने लगा है। गजरौला के मैकडाॅनल्ड बर्गर व अन्य व्यंजनों से टमाटर का इस्तेमाल बंद कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी के लिए टमाटर खरीदना कितना मुश्किल हो रहा है। वहीं, अन्य होटल ढाबों पर लगने वाले तड़के से टमाटर फिलहाल गायब हो गया है।
बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दामों में इस कदर तेजी आई है कि घर की रसाेई हो या फिर होटल ढाबे सभी जगह से नदारद हो गया है। बाजार में 160 से 180 रुपये किलो तक टमाटर के दाम पहुंच गए हैं। वहीं, इतने महंगे दाम में अच्छी क्वालिटी भी नहीं मिल रही है। यह वजह है कि बड़े-बड़े शहरों के बाद औद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित एक मैकडॉनल्ड ने परिसर के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया हैं। जिसमें लिखा है कि बर्गर व अन्य व्यंजनों में टमाटर उपलब्ध नहीं हो सकेगा। प्रयासों के बावजूद पर्याप्त मात्रा में अच्छा टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से हमने टमाटर का इस्तेमाल बंद करने के लिए मजबूर हैं। जो हमारी विश्व स्तरीय कड़ी गुणवत्ता जांच को पूरा करते हैं। गजरौला के अन्य होटलों में जरूरत के अनुसार ही टमाटर प्रयोग किया जा रहा है। उधर, अमरोहा शहर के होटल-ढाबों से भी सलाद और दाल-सब्जियों मेंं लगने वाले तड़के से टमाटर गायब हो गया है। शहर के हिंदुस्तान होटल के संचालन विवेक सैनी ने बताया कि महंगे होने के चलते टमाटर का प्रयोग कर पाना मुश्किल हो रहा है। सलाद व तड़का में टमाटर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शिवानी होटल के संचालन सुभाष सैनी ने बताया कि 160 रुपये किलो टमाटर मिल रहा है। जिसके टमाटर का प्रयोग कर पाना मुश्किल है।
160 रुपये किलो हुई कीमतें
पहले गर्मी के चलते टमाटर की दुर्गति हुई और बरसात के बाद अचानक इसकी कमी से स्थिति बदल गई है। अमरोहा जिले में टमाटर की फसल लगभग खत्म हो चुकी है। यहां भी बाहर का टमाटर पहुंच रहा है। वर्तमान में बाजार में टमाटर के दाम 160 रुपये तक पहुंच गए हैं। जोकि, आम आदमी की बजट से बाहर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
मंडी में लग रहा सस्ते टमाटर का स्टॉल
आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहे टमाटर को देखते हुए मंडी समिति में सस्ते टमाटर का स्टॉल लगाया जा रहा है। मंडी समिति के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार को भी मंडी से सस्ते टमाटर का स्टॉल लगाया गया। यहां पर चंडीगढ़ के बी क्वालिटी के टमाटर बेचे जा रहे हैं। जिसकी कीमत 60 रुपये किलो है। हालांकि, ये टमाटर हरे हैं। जिसके चलते इनकी अधिक खरीदारी नहीं हो रही है।