{"_id":"61fc40bc39f7001d6f791cc2","slug":"mayawati-will-come-to-amroha-today-jp-nadda-will-reach-moradabad-tomorrow-amit-shah-will-reach-dhanaura-on-feb-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मायावती आज आएंगी अमरोहा, जेपी नड्डा कल पहुंचेंगे मुरादाबाद, अमित शाह परसों धनौरा में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मायावती आज आएंगी अमरोहा, जेपी नड्डा कल पहुंचेंगे मुरादाबाद, अमित शाह परसों धनौरा में
Fri, 04 Feb 2022 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:23 AM IST
सार
छह फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धनौरा विधानसभा क्षेत्र में आएंगे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : ANI
विस्तार
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को अमरोहा और मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, छह फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धनौरा विधानसभा क्षेत्र में आएंगे।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती अमरोहा के जोई के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। अमरोहा के बसपा जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि मायावती शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी। चुनावी सभा में मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों के बसपा प्रत्याशी भाग लेंगे।
विज्ञापन
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमरोहा विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे जबकि छह फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धनौरा विधानसभा में रहेंगे। जेपी नड्डा शनिवार को मुरादाबाद भी आएंगे। वो यहां मुरादाबाद शहर से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने जेपी नड्डा के पांच फरवरी को मुरादाबाद आने और शहर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी रितेश गुप्ता के चुनाव कार्यालय के निकट स्थित प्रांगण में सभा करने की पुष्टि की।