फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mauni Amavasya: Route diversion implemented on highways, heavy vehicles banned for 24 hours

मौनी अमावस्या : हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, 24 घंटे भारी वाहनों पर पाबंदी

Wed, 29 Jan 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Route diversion implemented on highways, heavy vehicles banned for 24 hours
अमरोहा। बुधवार को मौनी अमावस्या है। इस पर ब्रजघाट और तिगरी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करेंगे। हाईवे पर जाम की स्थिति न बने। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो बुधवार रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे से हाईवे पर सभी निजी बस, ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी, जो वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे। वहीं, रोडवेज बस, कार, एंबुलेंस व छोटे वाहन चलते रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मौनी अमावस्या पर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर और अमरोहा के श्रद्धालु ब्रजघाट और तिगरी धाम में स्नान करने आते हैं। ब्रजघाट में मेरठ, दिल्ली, नोएडा, हापुड़ के श्रद्धालु भी आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गया है और बुधवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। रोडवेज बस, कार एंबुलेंस व छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहेंगे। जबकि, सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्रांतर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।

- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर जिले से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- नूरपुर, शिवाला कलां, फीना बिजनौर से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को नौगांवा सादात और अमरोहा की ओर नहीं भेजा जाएगा ।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली व लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।


- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।

- हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article