फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mass marriage: 79 couples tied the knot

सामूहिक विवाह : शादी के बंधन में बंधे 79 जोड़े

Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 79 couples tied the knot
गजरौला (अमरोहा)। सीएम सामूहिक विवाह याेजना में 79 जोड़ों की शादी कराई गई। नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद देते हुए सांसद कंवर सिंह तंवर ने सभी को सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत दिए जा रहे पांच लाख रुपये ऋण से रोजगार शुरू करने को कहा। विधायक राजीव तरारा ने भी प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन

शिव इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित हुआ। इसमें ब्लॉक की ओर से 80 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन जांच पड़ताल व सख्ती के कारण 56 जोड़े ही उपस्थित हो सके।
विज्ञापन

24 जोड़े नहीं आए। इसी तरह पालिका की तरफ से 26 जोड़ों की शादी की जानी थी, लेकिन तीन नहीं आए। ऐसे में 79 जोड़ों की ही शादी हो पाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और उनसे अपने पैरों पर खड़े होने के लिए अपना रोजगार शुरू करने को कहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जिले के चार ब्लॉक में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अफसर बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन, बीडीओ अरुण कुमार, ईओ दीपिका शुक्ला, आदेश अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन प्रीति चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article