फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mass influx of devotees in Tigri fair, reached 14 lakhs

तिगरी मेले में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 14 लाख पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mass influx of devotees in Tigri fair, reached 14 lakhs
तिगरी मेले में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 14 लाख पहुंचे
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रालियों, टाटा मैजिक, बैलगाड़ी, भैंसा-बुग्गी, जुगाड़ से पहुंच रहे तिगरी धाम
तिगरी गंगा धाम। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। दूूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु तिगरी आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टाटा मैजिक, बैलगाड़ी, भैंसा-बुग्गी, जुगाड़ और अन्य वाहनों से तिगरी धाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। तिगरी गंगा धाम मेला पूरी तरह भर सा गया है। लाखों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ कमा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग अपने डेरे लगाए हुए हैं। मेले में आए बच्चे और युवा चाट पकौड़ी का आनंद ले रहे हैं। इतना ही नहीं यहां वर्षों से दूर रहे अपने यार-रिश्तेदार भी मिले रहे हैं। एक-दूसरे को डेरों में बुलाकर महमान नवाजी की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 8 नवंबर की सुबह को है। इसलिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस-प्रशासनिक दावा है कि शनिवार की शाम तक मेले में करीब 14 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
हिंडोला और झूलों पर उमड़ रहे श्रद्धालु
मेला स्थल पर हिंडोला, झूले, मौत का कुआं, काला जादू के नाम पर डांस देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह मनोरंजन वाले क्षेत्र में पुलिस भी सक्रिय दिखाई दी। वहीं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भी भीड़ लगी रही। फिरकी, गुब्बारे, पपीहा, बांसुरी आदि फेरी वालों को बच्चे घेरे हुए नजर आए।
विज्ञापन

गंगा घाट पर लग रहा श्रद्धालुओं का तांता
स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर तांता लग रहा है। श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। गंगा स्नान के दौरान गंगा मईया को नमन और सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर मिन्नते मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टी और जलेबी-पकौड़ी पसंद कर रहे श्रद्धालु
गंगा मेला में श्रद्धालु यहां लगे मेले का पूरा आनंद ले रहे हैं। स्नान के साथ-साथ खाने पीने का भी पूरा स्वाद ले रहे हैं। मेले में सॉफ्टी, जलेबी, पकौड़ी, छोले-भटूरे के स्टालों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ भोर होते ही लगनी शुरू हो जाती है।

स्काउट छात्र के जज्बे को सलाम
स्काउट छात्र इस बार भी अपनी सराहनीय सेवा के जलवे बिखेर रहे हैं। दिन निकलते ही तमाम छात्र अपनी यूनीफार्म पहनकर पूरे मेले में छाए हुए हैं। वह मेले में अपनों से बिछड़ों को मिलाने में मदद कर रहे हैं। इन छात्रों ने अभी तक 13 से अधिक लोगों उनके परिजनों तक पहुंचाया है। उनका कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed