फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mason and farmer's children touched the sky, first-second in the district, eighth-ninth place in UP

Amroha News: राजमिस्त्री और किसान के बच्चों ने छू लिया आसमान, जिले में पहला-दूसरा, यूपी में आठवां-नौवां स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Mason and farmer's children touched the sky, first-second in the district, eighth-ninth place in UP
अमरोहा। जनपद की दो बेटियों समेत तीन विद्यार्थियों ने जिले के साथ प्रदेश में भी नाम रोशन किया है। जनपद में इंटर की परीक्षा में जहां पहला और दूसरा स्थान झटका तो वहीं यूपी में आठवां और नौवां स्थान हासिल किया है। बच्चों की कामयाबी पर अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई। डीएम बीके त्रिपाठी ने तीनों बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। जिले में पहला और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली वृशिका के पिता राजमिस्त्री हैं और माता प्राइवेट शिक्षक। वहीं पलक और पुरुषोत्तम के माता-पिता किसान हैं।
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाली वृशिका आगे चलकर डाक्टर बनना चाहती है। उसका सपना है कि वह विशेषज्ञ चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करें। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में रहने वाली वृशिका नगर के लायंस कन्या इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसकी मां राजबाला एक कालेज में हिंदी की टीचर है व पिता अशोक कुमार राजमिस्त्री। वृशिका बताती है कि उसने अभी तक स्मार्टफोन नहीं चलाया है। सोशल मीडिया जैसे नाम सिर्फ उसने सुने हैं। वृशिका ने 500 में 480 नंबर पाकर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वही फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर में पढ़ने वाली पलक में 500 में से 479 नंबर आए हैं। वही श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला के पुरुषोत्तम ने भी 500 में से 479 नंबर पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों होनहार विद्यार्थियों ने प्रदेश की सूची में भी नौवां स्थान प्राप्त झटका है। छात्रा पलक धनौरा क्षेत्र के भूतपूरा में रहने वाले किसान अरविंद कुमार की बेटी है। पलक की माता सविता गृहणी है। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी पलक आईएएस का सपना संजोए हुए हैं। जिले और प्रदेश में कामयाबी का परचम लहराने के बाद उन्हें बहुत खुशी है। आठ किलोमीटर रोज साइकिल चलाकर स्कूल में शिक्षा हासिल करने वाली पलक देश सेवा करना चाहती हैं। वही पुरुषोत्तम का सपना में आईएएस बनने का है। उनके पिता धरबारी सिंह किसान है। माता यशोदा देवी गृहणी है। पुरषोत्तम आठ भाई बहनों में सातवें नंबर के हैं। उनके साथ उनके भाई रिंकू भी इंटर में पढ़ते थे। लेकिन वह केवल 88 फीसद नंबर प्राप्त कर सके। जबकि पुरुषोत्तम कामयाबी की इबारत लिख डाली है।
विज्ञापन

इंटर में जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने वाली वृशिका और दूसरा स्थान पाने वाली पलक और पुरुषोत्तम ने प्रदेश की टॉप टेन की सूची में आठवां और नौवां स्थान प्राप्त किया है। अमरोहा का रिजल्ट अच्छा रहा है। इसके लिए सभी को बधाई, बच्चों को शुभकामनाएं। विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed