फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
गजरौला। चौबारा गांव में विवाहिता सोनी (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य से जुटाए। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले घर से भाग गए।
विज्ञापन

मृतका सोनी गजरौला थानाक्षेत्र के चौबारा गांव में रहने वाले जयवीर सिंह की पत्नी थी। सोनी का मायका मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के डेरखेड़ा गांव का है। उसकी शादी जयवीर के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। सोनी के पास एक आठ महीने का बेटा भी है। जयवीर सिंह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार को भी जयवीर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। दोपहर बाद करीब चार बजे घर वापस लौटा तो सोनी का शव घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

उधर, सोनी की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले पहुंच गए और उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र बालियान ने गुस्साए परिजनों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed