{"_id":"66da587a94ac74aab70ddf74","slug":"married-womans-body-found-hanging-her-parents-created-a-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-125136-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव में बुधवार शाम युवक घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। जब वह कुछ समय बाद घर पहुंचा तो पत्नी का शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ था। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या मानते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। बेटी की मौत से खफा मायके वालों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत बैठ गई। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।