{"_id":"67d326f5cb1c0aa052093514","slug":"married-woman-left-with-her-lover-taking-cash-and-jewellery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-136034-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकदी-जेवर लेकर विवाहिता प्रेमी के साथ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकदी-जेवर लेकर विवाहिता प्रेमी के साथ गई
Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
शादी के छह दिन बाद ही विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह घर से सोेने-चांदी के आभूषण व नकदी भी ले गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मार्च को उसने अपनी 19 वर्षीय बेटी की शादी की थी। शादी के बाद बेटी मायके में आई हुई थी।
शादी के छह दिन बाद 7 मार्च को उसकी बेटी को गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती घर से सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपये भी ले गई है। किसान ने बताया कि आरोपी अभी बछरायूं क्षेत्र में रहता है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पति को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला
मंडी धनौरा। चांदपुर रोड पर स्थित गेस्ट हाउस में प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही चली गई। महिला ने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के सामने प्रेमी के साथ जाने की हामी भरी।
विज्ञापन
एक गांव निवासी महिला की तीन माह पहले नोएडा निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर जीने मरने की कसमें खाने लगे। बुधवार को महिला ने प्रेमी को धनौरा बुलाया। दोनों चांदपुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में मिले थे। शक होने पर पति परिजनों को साथ लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया। पति व परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे। रात भर दोनों पक्षों में वार्ता होती रही। पति ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया था। वहीं, प्रेमी भी महिला को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन देर रात प्रेमी ने महिला को साथ रखने पर हामी भरी। रात को ही महिला दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सहमति बनने पर महिला प्रेमी के साथ चली गई है। इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।